चेन्नई, 9 दिसंबर| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तरी चेन्नई के मनाली के वाइकाडु इलाके में शनिवार सुबह एक साबुन पाउडर के गोदाम में भयानक आग लग गई है। इससे 100 करोड़ रुपये के माल का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पिछले 5 घंटों से आग पर काबू पाने का काम जारी है।

बता दें कि जहां यह आग लगी है, वहां निजी गोदाम के पास ही इंडियन ऑयल कंपनी की गैस सिलेंडर फैक्ट्री भी है, जिससे आग फैलने का डर है। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। तमिलनाडु अग्निशमन विभाग की संयुक्त निदेशक प्रिया रविचंद्रन मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयासों का निरीक्षण किया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।





