Friday, April 17, 2026
Google search engine

घर में सफाई करने आई महिला पर 2 पिटबुल कुत्तों ने किया हमला, खाया मुंह का एक हिस्सा

मोहाली, 9 दिसंबर| खरड़ के एक घर में सफाई करने आई महिला पर दो पिटबुल कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया है। कुत्ते पीड़िता राखी के गाल का एक पूरा हिस्सा खा गए जबकि उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों पर काटने के जख्म हैं।

जानकारी के अनुसार जिस घर में यह पिटबुल जोड़ा रखा हुआ है, वह घर प्रकाश सिंह का है। प्रकाश सिंह के बेटे की शादी थी जिसके चलते वह परिवार समेत विवाह में गए थे।

घर के मालिक ने बताया कि दोपहर लगभग चार बजे घर में काम करने आई महिला राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तभी अचानक खुले घूम रहे दो पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments