Sunday, April 19, 2026
Google search engine

कनाडा में पढ़ाई करना छात्रों को पड़ेगा महंगा, नए साल से लागू होंगे ये नियम

नई दिल्ली, 8 दिसंबर |  कनाडा में पढ़ई करने का सपना देख रहे छात्रों को ट्रूडो सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वहां रहने और पढ़ाई करने के लिए पहले से कहीं अधिक धन खर्च करना होगा। उन्हें अपनी मजबूत वित्तीय पृष्ठभूमि दिखानी होगी। आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह नया फैसला 1 जनवरी 2024 से लागू होगा।

दरअसल, कनाडा में शिक्षा अन्य देशों की तुलना में सस्ती है। यही कारण है कि हर साल कई देशों से बड़ी संख्या में छात्र यहां आते हैं। यह घोषणा 27 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र कार्यक्रम में सुधारों के बाद हुई है, जिसने उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और सहायता प्रदान करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता देने के लिए एक नया ढांचा पेश किया है। इसमें कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया जाता है कि वे केवल उतने ही छात्रों को स्वीकार करें जिनका वे पर्याप्त समर्थन कर सकें।

अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा कि इस फैसले को कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सफलता और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए एक परियोजना के रूप में देखा जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments