Sunday, April 19, 2026
Google search engine

सब्जी बेचने वाले पिता-पुत्र पर चली गोलियां: पिता की मौत, बेटे की हाल्त गंभीर

अमृतसर, 7 दिसम्बर|  अमृतसर ग्रामीण पुलिस क्षेत्र जंडियाला गुरु मंडी इलाके के घास  कुछ लोगों ने सब्जी बेच रहे पिता-पुत्र पर गोली चला दी है। जिसमें पिता लछमन दास की गोली लगने से मौत हो गई और बेटा चमन लाल घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में जंडियाला के डीएसपी जीएस सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी बेचते समय इन का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष ने इन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जिसमें दोनों पिता-पुत्र को गोली लग गयी।  जिससे पिता लछमन दास की मौत हो गयी है।

डीएसपी का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments