Sunday, April 19, 2026
Google search engine

कनाडा पुलिस को हत्या के आरोपी 4 पंजाबी युवको की तलाश, लोगों से मदद की अपील

कनाडा, 4 दिसंबर| ब्रैम्पटन में हुए भीषण हमले में वांछित चार पंजाबियों का पता लगाने के लिए पील रीजनल पुलिस ने जनता से मदद की अपील की है।

पीड़ित शुक्रवार, 8 सितंबर को लगभग 1:20 बजे   ब्रैम्पटन में मैकलाफ्लीन रोड और रे लॉसन बुलेवार्ड के क्षेत्र में मौजूद था। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि कई गुटों ने पीड़ित पर हमला किया, जिसमेंं उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक चारों युवकों की उम्र 22 से 30 साल के बीच है। जिसमें 22 साल के आफताब गिल, 22 साल के हरमनदीप सिंह, 25 साल के जतिंदर सिंह और 30 साल के सतनाम सिंह का नाम शामिल हैं।

पुलिस ने लोगें से इन चारों पंजाबियों के ठिकाने के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए 905-453-2121, एक्सटेंशन 2233 पर कॉल करके 22 डिवीजन पर जांचकर्ताओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इस के साथ ही पील क्राइम स्टॉपर्स को 1-800-222-TIPS (8477) पर कॉल करके, या PeelCrimeStoppers.ca पर जाकर भी जानकारी गुमनाम रूप से दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments