Sunday, April 19, 2026
Google search engine

रिजोर्ट के बाथरूम में लगे स्वास्तिक चिह्न से आहत हुई लोगों की भावना, शिव सेना ने की सख्त कारवाई की मांग

लुधियाना, 4 दिसंबर|  हंबड़ा रोड पर बने निर्वाणा रिजोर्ट के बाथरूम में लगे स्वास्तिक चिह्न को लेकर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने रिजोर्ट के बाथरूम में लगी फ्रेगरेंस लाइट्स की वीडियो बनाई है। इसमें भगवान गणपति जी का प्रतीक स्वास्तिक चिह्न बना हुआ है। इस दौरान व्यक्ति की रिजोर्ट स्टाफ के साथ बहसबाजी भी हुई।

वहीं, रिजोर्ट स्टाफ के सदस्य ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि स्वास्तिक चिह्न करीब 3-4 साल से ऐसे ही लगा है। इस संबंधी शिव सेना के युवा नेता भानू प्रताप व उनके साथियों ने थाना पी.ए.यू में रिजोर्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

शिव सेना के युवा नेता ने कहा कि हिंदू समाज के धार्मिक चिह्न को इस तरह बाथरूम में लगाया जाना अपराध है। इससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। भानू प्रताप ने पुलिस को पुख्ता सबूत भी दिए है।

भानू प्रताप ने कहा कि स्वास्तिक चिह्न को हिंदू धर्म में सबसे उच्च माना जाता है। यदि शिव सैनिक धरना प्रदर्शन करते हैं तो उन पर कार्रवाई तक करने की बात कही जाती है। लेकिन, अब शिव सैनिक चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मामले में यदि जल्द एक्शन नहीं लिया गया तो वह संघर्ष की अगली रणनीति बनाएंगी।

एसएचओ रजिंद्र सिंह ने कहा कि रिजोर्ट प्रबंधकों ने अपनी गलती मानी है। रिजोर्ट के मालिक को कल थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत होगी। इसके बाद आगे की जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments