बठिंडा, 4 दिसंबर| यहां से ऑनर किलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। बठिंडा के गांव तुंगवाली में भाई ने आपनी बहन और उसके पति की खेत में हत्या कर दी। मृत युवक पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल है।
जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले लड़की और लड़के ने कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद लड़की अपने घर आ गई। कल जब पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल जगमीत सिंह आपनी पत्नी नर्स बेअंत कौर उर्फ मनी से मिलने के लिए तुंगवाली आया था। जिसके बाद लड़की के भाई ने दोनों की हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





