Friday, April 17, 2026
Google search engine

तरनतारन पुलिस ने 15 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

तरनतारन, 3 दिसंबर| यहां की तरनतारन पुलिस ने 3 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 1 स्विफ्ट कार भी बरामद की है। तस्करों से बरामद की गई इस हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कि है।

जानकारी के अनुसार तरनतारन के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए अमृतसर रोड भिखीविंड नजदीक पहुंची। तब पुलिस पार्टी ने 1 स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा दिया। कार चालक ने पुलिस को देख कर रुकने की बजाय अपनी रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। उनका पिछा कर पुलिस पार्टी ने 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया पर 1 आरोपी फरार होने में सफल हो गया। इनकी तलाशी लेने पर कुल 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र सुखवंत सिंह,जगबीर सिंह उर्फ जग्गा पुत्र काबल सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र हरपाल सिंह निवासी मेहंदीपुर के तौर पर हुई। फरार आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ गब्बर पुत्र हीरा सिंह निवासी मेहंदीपुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments