Friday, April 17, 2026
Google search engine

खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने 3 आरोपियों को जालंधर से किया गिरफ्तार

जालंधर, 3 दिसंबर | हिमाचल प्रदेश के ऊना में दो दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने 3 आरोपियों को जालंधर से गिरफ्तार किया है। हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस से तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) और अरजिंदर सिंह (28) निवासी गांव ढेसियां, शहर फिल्लौर, जालंधर और हरि निवासी गांव सुरजा के रूप में हुई है।

पंजाब में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं
हिमाचल पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी कि उन्होंने उक्त काम के लिए कितने पैसे लिए।

आपको बता दें कि इससे पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में भी इसी तरह की गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गरीब परिवारों से थे। जिन्हें पैसों का लालच दिया गया था।

जालंधर-होशियारपुर में दर्जनों सी.सी.टी.वी
चिंतपूर्णी थाना की SHO रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हाईवे पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जांच पंजाब के होशियारपुर से होते हुए जालंधर तक पहुंची। पुलिस ने मामले में हिमाचल की देहरा पुलिस को भी शामिल किया है।

थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एक होटल में रुके थे। जिससे मुख्य रूप से आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली।

आपको बता दें कि ऊना के चिंतापूर्णी में खालिस्तान जिंदाबाद, शहीद भिंडरावाले जिंदाबाद और हिमाचल खालिस्तान का हिस्सा है जैसे नारे लिखे गए थे। इस घटना के बाद हिमाचल के लोगों में काफी गुस्सा है।

आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो
आपको बता दें कि यह घटना श्री माता चिंतपूर्णी जी के दरबार से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुई। जिसके बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी 58 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह भी याद दिलाया कि नवंबर 1984 में इसी स्थान पर सिखों का नरसंहार हुआ था। पंजाब को आजाद कराकर हिमाचल को खालिस्तान बनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments