Wednesday, June 3, 2026
Google search engine

फरीदकोट: भयानक सड़क हादसे में 5 कार सवार लोगों की मौके पर मौत, पेड़ से हुई टक्कर

फरीदकोट, 3 दिसंबर| यहां से दुर्भागयपुर्ण खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम जिले से गुजरते अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में एक ही कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक स्विफ्ट डिजाइर कार में सवार थे और एक अन्य कार से टक्कर के बाद यह गाड़ी पेड़ से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत सहारा सोसायटी बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला। मृतकों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार एक आई-20 कार व एक स्विफ्ट डिजाइर बठिंडा की तरफ से आ रही थी और नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में से 3 तीन की पहचान हो चुकी है जिनमें से गांव कोटली अबलु निवासी मनजीत, अमनदीप सिंह बठिंडा और नानक सिंह रायेके कलां के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त की जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments