Friday, June 12, 2026
Google search engine

कनाडा में पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत, एक साल पहले हुआ था विवाह

कपूरथला, 30 नवंबर| यहां से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और थाना सदर के अंतर्गत गांव थिगली के सरपंच कुलवंत राय भल्ला के नौजवान बेटे और नंबरदार लाभ चंद के भतीजे सुखदेव शर्मा उर्फ ​​सुक्खा थिगली (28) की कनाडा में अचानक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सक्खा का आस्ट्रेलिया में सैंटर था, उसका विवाह करीब 14 महीने पहले पिछले साल सितंबर महीने में हुआ था। अपनी पत्नी के साथ वह कनाडा में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सुक्खा की मौत सोते समय कथित हार्ट अटैक से हुई है। जिसका पता उसकी पत्नी को घर पहुंच कर लगा। वहीं इस घटना के बाद परिवार सहित इलाके में मातम छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments