Friday, April 17, 2026
Google search engine

पंजाब-हरियाणा के किसानों ने खत्म किया धरना , राज्यपाल से मुलाकात के बाद की घोषणा

चंडीगढ़, 28 नवंबर| पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल ने बैठक में एमएसपी समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि किसान 26 नवंबर से ही मोहाली में एयरपोर्ट रोड के पास धरने पर बैठे हैं।

इससे पहले पंजाब सरकार ने सुबह किसानों को बातचीत के लिए बुलाया था। यहां किसानों ने कृषि मंत्री गुरमीत खुड़िया के सामने अपनी मांगें रखीं। अब किसानों की 19 दिसंबर को सीएम भगवंत मान के साथ बैठक होगी। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

इसके साथ ही पंचकुला में किसानों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात के बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया है। 11 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के नेता बैठक कर रणनीति बनाएंगे। किसानों का कहना है कि वे तब तक इंतजार करेंगे।

किसानों के महामार्च के दूसरे दिन किसान नेता राकेश टिकैत पंचकुला पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से आंदोलन को लेकर चर्चा की। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों की उपेक्षा की है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments