चंडीगढ़, 28 नवंबर। यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। अब चाइना डोर का इस्तेमाल करने पर होगी 5 साल की सजा। 1 लाख का जुर्माना भी लगेगा। निःसंदेह सज़ा सभी के लिए समान होगी, चाहे कोई बड़ा हो या छोटा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को चाइना डोर न दें। यह इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी घायल कर देता है। चाइना डोर से हो रहे हादसों को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है क्योंकि आए दिन इससे नुकसान की खबरें आती रहती हैं, जिसके चलते ये कड़ा फैसला लिया गया है। अगर कोई पतंग उड़ाते हुए पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस घरों और दुकानों पर छापेमारी करेगी, क्योंकि आज भी एक घर से चाइना डोर के कई टुकड़े बरामद हुए हैं। आने वाले दिनों में छापेमारी तेज की जायेगी और डोर यूजर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।





