चंडीगढ़, 26 नवंबर| पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई है। पंजाब में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आई है। राज्य की वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है, लेकिन ठंड ने अपना असर दिखाया है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण पश्चिमी मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





