मोहाली, 26 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। खरड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अमृतसर से ओडी चुराने वाले लुटेरों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। इसी बीच बदमाश कार छोड़कर भाग गए। गांव बड़माजरा में दोनों तरफ से फायरिंग हुई।
बदमाश अमृतसर से कार छीनकर मोहाली की ओर आ रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसके बाद बदमाश ओडी कार मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि अपराधी आसपास ही कहीं छुपे हुए हैं।
अमृतसर के पॉश इलाके मजीठा रोड पर शनिवार आधी रात को लुटेरे फायरिंग कर डॉक्टर से कार लूट ले गए। केडी हॉस्पिटल के डॉक्टर तरण बेरी अपनी गाड़ी से पत्नी के साथ जा रहे थे। इसी बीच उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। डर के मारे डॉक्टर ने कार रोक दी और लुटेरे कार लेकर भाग निकले।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





