Saturday, April 18, 2026
Google search engine

एक्टिवा पर सवार मां समेत 2 बेटियां नहर में गिर गई, बच्चियों की डूबने से मौत

होशियारपुर, 26 नवंबर| यहां से एक मनहूस खबर सामने आई है। मुकेरी के अंतर्गत आने वाले गांव सिंघोवाल में एक्टिवा सवार एक महिला अपनी 2 बेटियों के साथ नहर में गिर गई। एक्टिवा सवार मां-बेटियों को देखकर लोग चिल्लाए और मां को मौके पर ही बचा लिया, लेकिन उनकी 6 और 4 साल की दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सपना पत्नी जितिंदर कुमार निवासी सिंघोवाल जो अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपनी 2 बेटियों भूमिका और पारू के साथ गांव से बम्बोवाल दवाई लेने जा रही थी। जब वे गांव बोम्बोवाल से थोड़ा पीछे थे तो एक्टिवा पलट गई और नहर के किनारे बने सीमेंट के साइफन से टकरा गई, जिससे एक्टिवा के पीछे बैठी दोनों बेटियां नहर में गिर गईं और सपना खुद सड़क पर गिर गईं।

इसी दौरान बच्चियां छोटी होने के कारण पानी में डूब गईं और दोनों की मौत हो गई। मुकेरियां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया यह भी जा रहा है कि महिला घरेलू कलह से परेशान थी और उसने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी और वह खुद भी बच गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments