Friday, April 17, 2026
Google search engine

बठिंडा: PM मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में SP गुरविंदर सिंह सांगा हुए सस्पेंड

बठिंडा, 25 नवंबर| पीएम मोदी की सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरविंदर सिंह सांगा को सस्पेंड कर दिया गया है। काफिला फिरोजपुर में रुका। 5 जनवरी 2022 को पीएम मोदी यहां से गुजरे थे। डीजीपी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। गुरविंदर सांगा उस समय बठिंडा में एसपी के पद पर तैनात थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में खामियों को देखते हुए पंजाब सरकार के गृह एवं न्याय विभाग ने डीजीपी की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन एसपी ऑपरेशन गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान उनका मुख्य कार्यालय डीजीपी कार्यालय चंडीगढ़ होगा। बिना अनुमति प्राप्त किये वे अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। एसपी गुरविंदर फिलहाल बठिंडा में एसपी थे।

ध्यान रहे कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अनदेखी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया गया है. कमेटी ने यह रिपोर्ट आठ महीने पहले अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पहले इस पूरी घटना के लिए एसएसपी हरमनदीप हंस को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्य सचिव और डीजीपी की लापरवाही सामने आयी। कहा गया है कि अधिकारियों के पास जो भी जिम्मेदारी थी, वे उसका ठीक से निर्वहन नहीं कर पाये।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईजी (एसपीजी) आरआर भगत ने बार-बार पुलिस अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/374049105040743

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments