Sunday, April 19, 2026
Google search engine

पंजाब में 30 फीसदी महंगा हुआ टोल, यात्रियों को करना होगा आधिक भुगतान

लुधियाना, 25 नवंबर| नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर 4 महीने बाद एक बार फिर रेट बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार रात से इस दर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर लुधियाना और जालंधर आने-जाने वाले लोगों पर पड़ेगा। अब आपको कार-जीप-वैन की सिंगल यात्रा के लिए 215 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसकी कीमत 165 रुपये थी।

मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए टोल दरों में भी बदलाव किया गया है। एनएचएआई ने अब वाहनों के एक्सल की संख्या के आधार पर टोल दरों में बदलाव किया है। 3 एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों को प्रति ट्रिप 795 रुपये, 4-6 एक्सल वाले वाहनों को 1140 रुपये और सात या अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों को 1390 रुपये टोल देना होगा।

इसमें खास बात यह है कि बिना फास्टैग वाले वाहनों से यात्रा के लिए दोगुना शुल्क लिया जाएगा। अगर कार में फास्टैग नहीं है तो 430 रुपये चुकाने होंगे। यह टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों तक ही सीमित है। गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए पास दर 330 रुपये है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने कहा कि टैरिफ नियमों के अनुसार दरों में संशोधन किया गया है।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/374049105040743

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments