Friday, April 17, 2026
Google search engine

अमृतसर-जयपुर एयरपोर्ट से ब्रीफकेस में छुपा कर दुबई जाने वाले 3.55 करोड़ रुपये बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

अमृतसर, 25 नवंबर| अमृतसर और जयपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक साथ छापेमारी करके विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इनसे 3.55 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 4 लोगों को पकड़ा है। फिलहाल डीआरआई ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार उन्हें विदेशी मुद्रा को दुबई भेजे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। ये पैसा अमृतसर और जयपुर एयरपोर्ट के माध्यम से बाहर भेजा जा रहा थे। इस पर तुरंत डीआरआई हरकत में आई और जयपुर और अमृतसर एयरपोर्ट पर छापा मार दिया। इस दौरान तीन ब्रीफकेस के साथ तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के सामान की जांच की गई तो सामने आया कि ये आरोपी ब्रीफकेस में अलग लेयर लगा, उसमें विदेशी मुद्रा को छिपा कर दुबई ले जा रहे थे। ब्रीफकेस को जब खोला तो उसमें 3.55 करोड़ की विदेशी मुद्रा मिली। इसमें अमेरिकी डॉलर व यूरो शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह का मास्टरमाइंड भी हिरासत में लिया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments