Saturday, April 18, 2026
Google search engine

22 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल, DJ पर भांगड़ा करते समय हुए था विवाद

तरनतारन, 25 नवंबर| यहां से एक मनहूस खबर सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव भेल में एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान गांव भले ढाइवाला निवासी शमशेर सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम में डीजे पर भांगड़ा करने के दौरान शमशेर सिंह का गांव के युवकों से झगड़ा हो गया, इसी दौरान इन युवकों ने शमशेर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पीड़ित परिवार ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/728647625432231

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments