चंडीगढ़, 23 नवंबर| सीएम मान ने सुल्तानपुर लोधी में हुई घटना के दौरान पंजाब पुलिस के होम गार्ड जसपाल सिंह की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ उनकी हार्दिक संवेदना है। पुलिसकर्मी ने अपना कर्तव्य निभाया।

सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बाकी 1 करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक बीमा के तहत मुहैया कराएगा। सरकार भविष्य में परिवार को हर तरह की मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। जसपाल सिंह की बहादुरी और सिदक को दिल से सलाम।





