Friday, April 17, 2026
Google search engine

बिरयानी के 350 रुपये ना चुकाने पर नाबालिक ने की 18 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, 60 बार मारा चाकू

दिल्ली, 23 नवंबर| यहां से एक बहुत ही दिल दहला दाने वाली घटना सामने आई है। जहां बिरयानी खाने के लिए 350 रुपये चुराने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के ने 18 वर्षीय एक व्यक्ति को सिर, गर्दन और कान पर कम से कम 60 बार चाकू मार दिया।

यह घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके की है। मंगलवार देर रात को यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिससे यह पता चलता है की आरोपी कथित तौर पर नशे में पीड़ित का गला घोंटते, चाकू मारते हुए और बाद में उसके शरीर पर नाचते हुए दिखाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित से खाने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पीड़ित ने इनकार कर दिया, जिसके बाद बहस हुई और हाथापाई शुरू हो गई। हमलावर ने पहले पीड़ित का गला दबाया। जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो हमलावर ने उसके पैसे, लगभग 350 रुपये चुराने से पहले उस पर कई बार वार किया।

पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments