मानसा, 23 नवंबर| फिलीपींस से एक मनहूस खबर सामने आई है। मानसा जिले के कालाहारी गांव के एक युवक की मनीला में मौत हो गयी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक करमजीत सिंह के पिता आत्मा सिंह ने बताया कि उनका बेटा रोजी-रोटी कमाने के लिए मनीला (फिलीपींस) गया था। 22 नवंबर को उनके बेटे करमजीत सिंह की किडनी में संक्रमण के कारण अचानक मृत्यु हो गई, जिनका शव वहीं पड़ा हुआ है। पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के पिता ने अपने बेटे का शव भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को पत्र लिखा है और मदद की गुहार लगाई है।





