Sunday, April 19, 2026
Google search engine

विजिलेंस ने ASI सतविंदर सिंह को किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप

बरनाला, 22 नवंबर|  यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। विजिलेंस ने एस.टी.एफ. के इंचार्ज व ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सतविंदर सिंह पर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।

विजिलेंस ने इस मामले में सतविंदर सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बरनाला की ओर से एंटी करप्शन लाइन पर शिकायत की गई थी कि उसके भतीजा पर हेरोइन को लेकर पर्चा दर्ज किया गया था। हेरोइन केस मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए ए.एस.आई. ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लेने का मामला जब विजिलेंस के पास पहुंचा तब विजिलेंस द्वारा एक्शन लेते हुए ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments