चंडीगढ़, 22 नवंबर| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने जगतार सिंह हवारा को आरडीएक्स से जुड़े मामले में बरी कर दिया है। आरडीएक्स मामले में जगतार सिंह हवारा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर पाई।
जगतार सिंह हवारा ने अपने साथियों कमलजीत और परमजीत को विस्फोट करने के लिए आरडीएक्स उपलब्ध कराया था। इस मामले में पुलिस का गवाह काफी समय से गवाही के लिए नहीं आ रहा था। अब पुलिस ने कोर्ट को उनकी मौत की जानकारी दी है। इसके चलते जगतार सिंह हवारा को सबूतों के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया है। हवारा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।





