पटियाला, 19 नवंबर | घग्गा के पास नन्हेड़े गांव में एक किसान हरपाल सिंह अपने ही खेतों में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से हरपाल की रिवॉल्वर बरामद कर ली। प्रारंभिक रिपोर्ट में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समाना सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
घग्गा पुलिस स्टेशन के प्रमुख अमनपाल सिंह विरक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हरपाल पिछली रात अपनी फसल की रखवाली करने गया था और वह अक्सर वहीं सोता था। लेकिन सुबह जब वे घर न आया तो उसके परिवार वाले उसे देखने वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी लाश वहां पड़ी थी, जिसके हाथ में रिवॉल्वर भी था। लाश को मेडिकल जांच के लिए समाणा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।





