Sunday, April 19, 2026
Google search engine

पटियाला: देर रात परिवार के तीन लोगों पर हुआ हमला, 1 की मौत

पटियाला, 15 नवम्बर | यहां से एक मनहूस खबर सामने आई है। देर रात पटियाला की लाहिल कॉलोनी में एक परिवार पर 4 से 5 हमलावरों ने हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उस की  मौत हो गई। जबकि उनके दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान प्रीतम चंद (52) के रूप में हुई है। उनके दोनों बेटे अजय कुमार और जतिन पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।

पटियाला के डीएसपी संजीव सिंगला ने बताया कि घटना को मंगलवार देर रात अंजाम दिया गया था।  पुलिस को सूचना मिली थी कि परिवार के तीन लोगों पर हमला हुआ है।

सूचना के आधार पर पटियाला पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं और इलाके के सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।  अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments