चंडीगढ़, 13 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। दिवाली की रात पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी के घर पर गोलियां चलीं। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में रहने वाले आईएएस अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा के घर पर हुई। अज्ञात हमलावरों ने उनके सरकारी आवास पर गोलीबारी की।
घटना के समय वरिंदर कुमार शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ। वीरेंद्र पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा दिवाली की रात चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पूजा करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। इसके साथ ही अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर रास्ते से फायरिंग भी की।
गोलियां उनके घर के एक कमरे की खिड़की पर लगीं जो प्लाई से बंद थी। घटना के बाद वीरेंद्र ने चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। मामला वरिष्ठ सरकारी अधिकारी से जुड़ा होने के कारण रात में ही चंडीगढ़ पुलिस के डीसीपी क्राइम उदयभान सिंह, सेक्टर-11 थाने के एसएचओ और सेक्टर 24 थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से गोली का खाली खोल बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





