चंडीगढ़/लुधियाना, 13 नवंबर | पंजाब में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 100 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा खन्ना के नेशनल हाईवे पर हुआ, दरअसल सुबह घना कोहरा था, जिसके चलते ये हादसा हुआ।
इस हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दर्जनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि कई गाड़ियों की छतें उड़ गईं। हादसे में पंजाब रोडवेज की एक बस भी शामिल थी। बड़ी संख्या में वाहनों के टकराने से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा, वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया। इस हादसे में जनहानि के साथ-साथ बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
बता दें कि इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी ट्वीट किया है और लोगों से कोहरे के कारण सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि ”आज सुबह घने कोहरे के कारण समराला के पास एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई लोगों के घायल होने की खबर है। मैंने प्रशासन से तुरंत मदद करने को कहा है। मैं घायल हूं और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा और सावधानी से वाहन चलाएं।”
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





