केंद्र सरकार की ओर से आज दूसरा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 71 हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी इन उम्मीदवारों को संबोधित करेंगे। जिन विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे उनमें शिक्षक, लेक्चरर, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और अन्य तकनीकी और पैरामेडिकल पद हैं। इसके अलावा विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में गृह मंत्रालय द्वारा बड़ी संख्या में भी खाली पद भरे जा रहे हैं।
22 अक्टूबर को लगाया था पहला रोजगार मेला
बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर 2022 को पहला रोजगार मेला आयोजित किया गया था। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। दरअसल मोदी सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।





