Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पंजाब में सीजन की रिकॉर्ड तोड़ ठंड : फरीदकोट में -1 पहुंचा न्यूनतम तापमान

फरीदकोट | पंजाब में रविवार सुबह इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई है। जहां पंजाब के फरीदकोट में पारा शून्य से नीचे चला गया है, वहीं पंजाब के 8 जिलों में तापमान 3 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड किया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग पहले ही पंजाब में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर चुका है।

मौसम विभाग की तरफ से रविवार सुबह जारी किए गए तापमान के अनुसार, पंजाब-हरियाणा में सबसे कम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया है। जहां तापमान में -1 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मोगा में 0.4, बठिंडा में 1 और अमृतसर में 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पंजाब के अधिकतर जगहों पर आज फिर धूप खिलने के आसार हैं।

पंजाब के अमृतसर और बठिंडा ऐसे दो जिले हैं, जहां अधिकतर हर साल पारा शून्य से नीचे चले जाता है। साल 2012 में अमृतसर में -2 और साल 2015 में -1 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ था। लेकिन अमृतसर में आज तक की सबसे अधिक ठंड 9 दिसंबर 1996 को रिकॉर्ड हुई थी। तब शहर का तापमान -3.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

सोमवार-मंगलवार धुंध रहने का अनुमान
​​​​​​​दो दिन की धूप व ठंड के बीच मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को जहां पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मंगलवार पंजाब में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

जाने अपने शहर का न्यूनतम तापमान

अमृतसर- रविवार सुबह अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जालंधर- सुबह जालंधर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा।

लुधियाना- लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा।

फरीदकोट- पंजाब में सबसे ठंडा फरीदकोट रहा, जहां सबसे कम तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments