लुधियाना | यहां 50 साल के एक शख्स ने हैवानियत की हदें पार करते हुए 6 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही देहलों थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देहलों थानाध्यक्ष परमदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लछमी यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कई साल से लुधियाना में रह रहा था।
इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लछमी यादव के तीन बच्चे हैं प्रवासी परिवार थाना देहलों के एक इलाके में रह रहा था, जिसके अहाते में आरोपी रहता था. लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि शाम को जैसे ही वह आंगन से अपने कमरे में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए। आरोपी लछमी यादव अपनी मासूम बेटी को हवस का शिकार बना रही थी।
युवती के पिता को अपनी ओर आता देख उसने उसे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस पार्टी तुरंत हरकत में आई और नाकाबंदी कर आरोपी लछमी यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से और पूछताछ शुरू कर दी गई है।





