लुधियाना | गांव मुंडिया कलां में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता नाबालिग लड़की एक सरकारी स्कूल की छात्रा थी। उक्त मामले में जमालपुर थाना पुलिस ने लापता युवती के पिता के बयान पर पर्ची दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में बयान दर्ज कराते हुए लड़की के पिता ने कहा कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी रोज की तरह सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद जब उसकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की।
काफी भागदौड़ के बाद भी युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने मामला पुलिस के संज्ञान में लाया। आशंका व्यक्त की कि उसकी नाबालिग बेटी को किसी निजी लाभ के लिए छिपा कर रखा जा रहा है।





