Sunday, April 19, 2026
Google search engine

भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस प्रधान को धक्के : राजा वड़िंग नेता को राहुल गांधी से मिलाने ले जा रहे थे, सुरक्षाकर्मी ने धक्का देकर निकाला

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धक्के खाने पड़े। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग किसी खास नेता को राहुल गांधी के करीब ले जा रहे थे। यह देख राहुल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने राजा वड़िंग को धक्के देकर एक तरफ कर दिया।

यह सब कुछ राहुल गांधी के सामने ही हुआ। हालांकि उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिखा। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजा वड़िंग की खूब किरकिरी हो रही है। हालांकि कांग्रेसी सफाई दे रहे हैं कि वह एक आम वर्कर को राहुल से मिलवाने के लिए ले जा रहे थे।

यह दिखा वीडियो में
राजा वड़िंग राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। अचानक वह दौड़कर आगे आए। आगे चल रहे किसी व्यक्ति की बांह पकड़ी और पीछे राहुल गांधी से मिलवाने ले गए। जैसे ही वह वर्कर को करीब लेकर पहुंचे तो राहुल के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी ने देख लिया। उसने तुरंत वर्कर को एक तरफ किया और राजा वड़िंग को धक्का देकर राहुल के आगे से ही एक किनारे कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और राजा वड़िंग के बीच हॉट टॉक भी होती दिखी।

राहुल गांधी से कौन मिलेगा, यह पहले से तय
राहुल गांधी से यात्रा के दौरान कौन-कौन मिलेगा, यह पहले से तय होता है। उसके बारे में राहुल गांधी की सिक्योरिटी को भी सूचना रहती है। इसलिए उसमें कोई रोकटोक नहीं होती। यात्रा में चलते वक्त अगर राहुल गांधी खुद चाहें तो किसी को मिलने के लिए बुला सकते हैं। इसके अलावा किसी को राहुल के पास जाने की इजाजत नहीं है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments