Wednesday, July 1, 2026
Google search engine

लुधियाना में शादी की सालगिरह पर भाभी की हत्या : वीडियो बना दोस्त को भेजा; बोरे में डाल फेंका शव, पडोसी को सौंपी बेटी

लुधियाना में कस्बा माछीवाड़ा के सिकंदरपुर गांव में शादी की साल गिरह पर दरवाजा खोलने में समय लगाने पर एक व्यक्ति ने भाभी (भाई की पत्नी) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक कर फरार हो गया। हत्यारोपी ने कत्ल की वारदात को अपने स्मार्ट फोन में रिकॉर्ड कर अपने एक दोस्त को वीडियो भेज दिया। उसने आगे वीडियो महिला के पति को भेज दिया। मृतका की पहचान मुस्कान (30) के तौर पर हुई है।

खून से सना फर्श किया साफ

माछीवाड़ा पुलिस ने 32 वर्षीय अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वह एक शराबी है। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भागते समय आरोपी ने फर्श से खून धोया और पीड़िता की एक वर्षीय बेटी को अपने एक पड़ोसी को सौंप दिया।

6 महीने से पत्नी नहीं थी साथ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमरीक सिंह की पत्नी 6 महीने से अलग रहने लगी थी। उसको शक था कि मुस्कान ने ही उसके और उसकी पत्नी के बीच मतभेद पैदा किए हैं। वह मुस्कान के खिलाफ रंजिश रखता था। मुस्कान ने घर का दरवाजा खोलने में देरी की तो उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी।

क्या बोले DSP वरयाम
समराला के DSP वरयाम सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर के राज सिंह ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके बड़े भाई अमरीक सिंह ने उसकी पत्नी मुस्कान की हत्या की है। पुलिस उनके घर पहुंची तो फर्श से खून साफ ​​किया गया था। कुछ देर बाद शव घर के पास खेत में पड़े बंद बोरे से बरामद हुआ। आरोपी फरार होने के प्रयास में था,लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद वीडियो बना दोस्त को भेजा

DSP वरयाम ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर लौटा तो मुस्कान ने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला। इंतजार से गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या का वीडियो बनाकर अपने एक दोस्त जतिंदर सिंह को भेज दिया। इसके बाद शव को बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments