गुरदासपुर। कलानोर के युवक की मलेशीया में मौत की खबर आई है। सडक हादसे में भुपिंदर सिंह नाम के युवक की मौत हुई है। भुपिंदर कौर की मां सविंदर कौर ने बताया के उनके 3 लडके वरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह ओर भुपिंदर सिंह मलेशीया में काम की तलाश में गए थे। भुपिंदर सिंह 10 माह पहले ही मलेशीया गया था ओर वह वहां पर टराला चलाता था।
मुत्क के भाईयों ने बताया के भुपिंदर सिंह टराले में सामान ले कर जा रहा था कि उसके टराले के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते उसका हादसा हो गया।





