भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रधान आज शाम को जालंधर में पहुंचेगे। अश्विनी शर्मा जालंधर में पहुंचने के बाद सीधे लतीफपुरा में जाएंगे। लतीफपुरा में सिर छत उठ जाने के बाद पक्का मोर्चा लगाकर बैठे लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। वहां पर वह लोगों के साथ दुख सांझा करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुनेंगे। वह लोगों को केंद्र सरकार के समक्ष उनका मुद्दा उठाए जाने का आश्वासन दे सकते हैं।
साढ़े पांच बजे पहुंचेगे लतीफपुरा
अश्विनी शर्मा चंडीगढ़ से चलने के बाद जालंधर में पहुंचेगे। जालंधर में साढ़े पांच बजे लतीफपुरा में पहुंचेगे। उनके साथ जालंधर के दोनों पूर्व विधायक, जिला जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व मेयर राकेश राठौर समेत भाजपा के समस्त पदाधिकारी लतीफपुरा में जाकर लोगों को समस्याओं को सुनेंगे ।





