Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

भारत जोड़ो यात्रा की आज पंजाब में एंट्री : दोपहर को अमृतसर गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे राहुल गांधी; सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट पर

चंडीगढ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला में यात्रा के बीच से निकलकर अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे।

वह चार्टेड फ्लाइट से 12 बजे दरबार साहिब पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजे फिर अंबाला लौट जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज अंतिम दिन है। आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

एजेंसियों को मिली इनपुट के बाद आधा सफर कार में
राहुल गांधी अगले 10 दिन के लिए पंजाब में हैं। यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है। लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है।

इसके अलावा कई खालिस्तानी समर्थक संगठन जैसे गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार पंजाब में खालिस्तानी समर्थन नारे लगाते हुए राहुल गांधी को पंजाब में ना आने की धमकियां दे चुका है।

राहुल गांधी आज पहुंच सकते हैं गोल्डन टेंपल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अमृतसर का जिक्र नहीं किया गया। लेकिन राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को शुरू करने से पहले अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकना चाहते हैं। सूचना है कि आज दोपहर 12.30 बजे पहले राहुल गांधी अमृतसर आ रहे हैं और गोल्डन टेंपल में माथा टेक वापस अगले पड़ाव के लिए निकल जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments