Thursday, April 30, 2026
Google search engine

लुधियाना में झुग्गी में आग से 6 बच्चे झुलसे : हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ रेफर, रात को खाना खाकर सोया था परिवार

पंजाब में लुधियाना के गांव मंडियानी में देर रात एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। हादसे में 6 बच्चे झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि परिवार खाना खाकर सोया ही था कि अचानक झुग्गी में आग फैल गई।

झुलसे बच्चों के पहचान मोहन, अमन, राधिका, कोमल, प्रवीण और शुक्ला के रूप में हुई। बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालत नाजुक देख झुलसे हुए बच्चों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 में रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद गांव मंडियानी में हड़कंप मचा हुआ है।

शोर मचाने पर लोगों ने डाला पानी
झुलसे बच्चों की मां सुनीता ने बताया कि देर रात झुग्गी में अचानक आग लग गई। पूरा परिवार खाना खा कर सोया था। उसका पति बुड्‌डन राम काम से अभी वापस नहीं आया था। वह उसके घर आने की इंतजार कर रही थी। इस बीच झुग्गी को आग लग गई। आग लगने पर उसने शोर मचाया। इस पर इलाके के लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाई।

फिर भी काफी हद तक बच्चे झुलस चुके थे। परिवार को संदेह है कि किसी शरारती व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं इलाका पुलिस को देर तक सूचना नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments