होशियारपुर। यहां के मोहल्ला इस्लामाबाद से रात 10 बजे 20 वर्षीय युवती को अगवा करने की खबर सामने आई है। बच्ची की मां के मुताबिक उसकी बेटी को घर के गेट से अगवा कर लिया गया है। लड़की के पिता मॉल में काम कर अपनी जीविका चलाते हैं।
घर की छोटी बच्ची ने बताया कि एक लंबे कद के व्यक्ति ने उसकी बहन का मुंह पकड़कर उसकी आंखों के सामने उठा लिया। लड़की आईलैटस करती है। उधर, पुलिस के मुताबिक सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह रंजिश का मामला तो नहीं है।





