जालंधर। जालंधर के आदमपुर से एक बडी खबर सामने आ रही है। आदमपुर के हरिपुर गांव में आज तडके 3 युवकों ने एक व्यकति को गोलीयां मार दी। व्यकति के पैर ओर जांघ में गोलीयां लगी हैं। घायल व्यकति को जालंधर के एक निजी हसपताल में भेजा गया है।
आदमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार गोली चलाने वाले युवक गांव के ही हैं। यह घटना आज सुबह 6 बजे की है, जब वह व्यकित डेयरी में दूध डालने जा रहा था। गोली पुरानी रंजिश के चलते चलाई गई है।





