Thursday, April 30, 2026
Google search engine

80 वर्षीय बुजुर्ग पंचायत सदस्य पर कातिलाना हमला, दोनों टांगे तोड़ीं, अंगूठा काटा

जीरकपुर में एयरपोर्ट रोड पर स्थित गांव नारायणगढ़ झुगिया में पुरानी रंजिश के चलते 80 वर्षीय बुजुर्ग पंचायत सदस्य पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग की दोनों टांगे तोड़ दी हैं और एक हाथ का अंगूठा भी काट दिया। इसको डॉक्टरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद जोड़ा है और बुजुर्ग की टांगो का ऑपरेशन जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ में चल रहा है।

यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर बुजुर्ग बहादुर सिंह के बयान पर आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काकू और उसके पांच साथियों पर आईपीसी की धारा 307, 341, 506, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग बहादुर सिंह ने बताया कि वह पुलिस के वायरलेस विंग से बतौर सब इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त है और मौजूदा पंच भी हैं। हमलावर कुलविंदर की भाभी रवनीत कौर पिछली पंचायत में गांव नारायणगढ़ झुंगिया की सरपंच थी जबकि वह खुद पंचायत सदस्य थे। उस दौरान सरपंच ने गांव के पंचायती काम में घपले किए थे। इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी थी। इस बात से हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर और उसका भाई कुलविंदर सिंह उर्फ काकू उनसे खफा थे और तभी से रंजिश रखे हैं।

सुबह सात बजे किया हमला

बहादुर सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव के श्मशान घाट के नजदीक सैर करने निकले थे। तभी एक कार आई और इसमें से कुलविंदर अपने पांच साथियों सहित बाहर निकला। उसने आते ही मुझे मारने की नियत से मेरी टांगों पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया और दाहिने हाथ का अंगूठा भी काट दिया। इसके बाद अधमरा करके फरार हो गए। तभी कुछ लोगों ने सूचना मेरे परिवार को दी और उन्होंने मुझे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments