Friday, May 1, 2026
Google search engine

Punjab Weather Update : कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में पूरा पंजाब, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ। कड़ाके की ठंड और शीत लहर ने पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है। आईएमडी के अनुसार, पठानकोट में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

पंजाब के आठ शहर शिमला से ज्यादा ठंडे चल रहे हैं। गुरुवार को शिमला का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर 13.0, बठिंडा 14.2, जालंधर 12.3, पठानकोट 12.0, लुधियाना 11.6, फिरोजपुर 14.2 और गुरदासपुर का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। गुरुवार को भी पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में रहा। दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। अगले दो दिन भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।

आठ से 12 जनवरी तक रहेगी थोड़ी राहत
सात जनवरी से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात जनवरी से आएगा। इससे पहाड़ों में आठ से दस जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद 12 जनवरी को दूसरा विक्षोभ आएगा। इससे भी बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान ठंडी हवाएं रुकेगी और मैदानी इलाकों में रात के तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से बर्फीली हवाएं आएंगी। इससे तापमान और नीचे आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments