Friday, May 1, 2026
Google search engine

जालंधर। ठंड से बचाव के लिए जलाए थे अलाव, धूंए से दम घूटने से दो ढाबा कर्मियों की मौत

जालंधर। मंगलवार को पंजाब के एक ढाबे के दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मोहिंदर सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान हरदेव सिंह (65) और कमल (35) के रूप में हुई है। ये दोनों होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र के बहोवाल गांव के निवासी हैं।

धूंए से दम घूटने से मौत

पुलिस ने बताया कि वे सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। उन्होंने कहा कि ठंड से बचने के लिए उनके द्वारा रखी गई अस्थायी चिमनी से निकलने वाले धूंए से दम घुटा है। ये दोनों फगवाड़ा ब्लॉक के रेहाना जट्टान गांव में एक ढाबे पर काम करते थे।

ठंड से बचने के लिए जलाए थे कोयले

पुलिस का मानना है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे को गर्म करने के लिए उन्होंने एक बर्तन में कोयले जलाए थे। उसके बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और सो गए। सोने के बाद कंबल गलती से गर्म कोयले पर गिर गया और खुले बर्तन में आग जलाने के कारण आग लग गई होगी। नींद में होने के कारण दोनों उस आग में फंसे रह गए और पूरी तरह आग में दोनों झुलस गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments