Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

 सांसद मोहम्मद सदीक ने लॉन्च किया गाना : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को किया समर्पित; पंजाब कांगरस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने किया शेयर

पंजाब के कांग्रेस से सांसद मोहम्मद सदीक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्पित गाना लॉन्च किया है। गाने को पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तारीफ करते हुए शेयर किया है।सदीक का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

फरीदकोट से सांसद मोहम्मद सदीक ने अपने गाने में भारत को एकजुट होने की बात कही है। गाने के बोल में देश से नफरत और धर्म की राजनीति को खत्म कर भारत को जोड़ने की बात कही गई है। लोगों इस गाने को सुनकर काफी पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं।

11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी। फिर 6 जनवरी को राहुल गांधी पानीपत में रैली करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 8 जनवरी को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होंगे। फिर अंबाला होते हुए यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में एंट्री करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments