लुधियाना में जमालपुर कॉलोनी स्थित मूंगफली और नारियल बेचने वाले युवक पर 2 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक के चिल्लाने पर पड़ोसी महिला उसकी मदद करने आई। आरोपियों ने उस महिला से भी गाली गलोज करनी शुरू कर दी। दोनों आरोपी मौके से चले गए। आरोपियों ने घटनास्थल पर खड़ी गाड़ियो से भी तोड़फोड़ की जिसकी वीडियो सामने आई है।
मूंगफली के पैसे नहीं दे रहे थे आरोपी
मूंगफली बेचने वाले नूरहसन ने बताया कि वह मूंगफली बेचने का काम करता है। दोनों आरोपियों ने मूंगफली पैक करवाई। उसने जब पैसे मांगे तो आरोपी उसे गालियां देने लगे। पैसे न देने पर जब उसने विरोध किया तो आवाजें सुनकर मोनिका ने उन बदमाशों को समझाया कि वह पैसे देकर जाए। इतने में वह लोग भाग गए और कुछ देर बाद तेजधार हथियारों से मारपीट कर वहां खड़ी गाड़ियों और ऑटो के शीशे तोड़ दिए।
आरोपी हुए वीडियो में कैद
जमालपुर कॉलोनी में सरेआम आरोपियों ने घर के बाहर ललकारे मारे और वाहनों के शीशे तोड़े। बदमाशों की हरकतें वीडियो में कैद हुई। महिला का आरोप है कि वह पुलिस को पूरे मामले की वीडियो सौंप चुकी है, बावजूद इसके पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।





