Thursday, April 23, 2026
Google search engine

बठिंडा में शून्य के करीब पहुंचा पारा, प्रदेश में पांच दिन पड़ेगा घना कोहरा

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। पारा लुढ़ककर शून्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में 0.4 डिग्री, होशियारपुर में 0.6 और गुरदासपुर में 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हवाओं की गति धीमी पड़ने से सोमवार दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लगभग सभी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

पश्चिम मालवा (फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा) के इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। रात के साथ दिन का तापमान भी गिरेगा। पंजाब के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से ज्यादा दर्ज नहीं किया गया है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अमृतसर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 25 मीटर और पटियाला व चंडीगढ़ 50 मीटर दर्ज की गई है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पांचों दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments