राजस्थान | राहुल गांधी की यात्रा 17 दिन रही। मंगलवार को अलवर से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में एंट्री ली। इधर, मंगलवार को जब यात्रा अलवर शहर से गुजर रही थी तो यहां यात्रा का भावुक पल देखने को मिला। यहां 13 साल की बच्ची को देख राहुल गांधी ने अपने पास बुलया तो वह लिपट कर रोने लगी। इस दौरान पास खड़ सीएम अशोक गहलोत ने उनके आंसू पौंछे।
दरअसल, 11 साल की सृष्टि यात्रा देखने पहुंची थी। भीड़ में बच्ची ने राहुल गांधी फ्लाइंग किस दिया। इस पर उनकी नजर बच्ची पर पड़ी तो इशारा करते हुए अपने पास बुलाया। जैसे ही बच्ची राहुल गांधी के पास पहुंची वह उनसे लिपट गई और रोने लगी। बच्ची के आंसू देख राहुल गांधी ने उसे चुप कराया।
राहुल ने पूछा बेटी क्या बनोगी- जवाब मिला IAS
राहुल गांधी जी ने बेटी से पूछा क्या बनेगी। सृष्टि बोली कि मैं आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हूं। राहुल गांधी ने यह भी पूछा कि तुम मेरे बारे में क्या सोचती हो। तब सृष्टि ने कहा की अंकल एक आदमी के पास पैसा या पद हो सकता है लेकिन उसके पास राहुल गांधी जी जैसा दिल नहीं हो सकता। बच्ची का जवाब सुन राहुल गांधी भी मुस्कराने लगे। बच्ची ने बताया कि वह कितनी खुश है बता नहीं सकती।
फिर राहुल गांधी ने पूछा बेटा आपके साथ और कौन-कौन आया है। तब सृष्टि की मां सावित्री मीणा व पिता नरेंद्र मीणा और भाई मयंक को भी आगे बुलाया। सबको गले लगाया। फिर नरेंद्र मीणा ने बताया कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और 30 साल से पार्टी से जुड़ा है। जब उन्हें पद के बारे में पूछा तो बोला मैं तो एक कार्यकर्ता हूं। जब सावित्री मीना से बातचीत की तो वे भी भावुक हो गई। यह भी कहा कि दोबारा जब भी आऊंगा परिवार से जरूर मिलूंगा।





