Thursday, April 23, 2026
Google search engine

विदेशी युवती से TT ने सीट के बहाने की छेड़छाड़:जनरल में बैठी जर्मन युवती को एसी कोच में ले गया था

जयपुर से पुष्कर घूमने जा रही जर्मनी की 25 साल की युवती के साथ टीटी ने एसी कोच में बिठाने के नाम पर छेड़छाड़ कर दी। मामले की शिकायत करने पीड़िता पहले अजमेर के एक थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने जीआरपी का मामला बताते हुए जीआरपी थाने भेद दिया। जीआरपी अजमेर थाने ने युवती को क्राइम सीन जयपुर होने के कारण जयपुर जाने के लिए कह दिया। साथ ही ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह दे दी। इसके बाद युवती ने टीटी विशाल सिंह शेखावत के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दी।

जीआरपी थाने के सीआई संपत राज ने बताया- जर्मनी से भारत घूमने आई युवती के साथ जयपुर से अजमेर जाते समय टीटी ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत मिली है। जिसे दर्ज कर लिया गया है। आरोपी टीटी को पूछताछ के लिए बुलाया गया हैं। युवती ने जीआरपी थाने पहुंच कर भी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

एसी कोच में शुरू की छेड़छाड़

युवती ने बताया कि वह 13 दिसंबर को वह जनरल कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान टीटी आया। उससे बात करने लगा। टीटी ने उसे कहा- वह उसके लिए एक सीट एसी कोच में कर देगा। यह जगह उसके लिए ठीक नहीं है। इसके बाद टीटी उसे अपने साथ एसी कोच की तरफ ले गया। रास्ते में एसी कोच के बाहर ही टीटी ने जर्मनी की युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका युवती ने विरोध किया, लेकिन टीटी नहीं माना। इसके बाद युवती दोबारा से जरनल कोच में जाकर बैठ गई।

ट्रेन से उतरकर थाने पहुंची युवती

उस दौरान युवती ने किसी को कोई बात नहीं बताई, लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद युवती ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। ऑनलाइन मिली शिकायत के आधार पर जीआरपी ने 16 दिसंबर को टीटी विशाल सिंह शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। युवती का आज जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल कराया जाएगा।

विदेशी युवती के कोर्ट के समक्ष होंगे 164 के बयान
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि युवती अभी पुष्कर में है। युवती 164 के बयान देने के लिए आज जीआरपी थाने आएगी। थाना पुलिस उसे 164 के बयान के लिए कोर्ट नंबर 13 में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। आरोपी टीटी विशाल सिंह शेखावत को लेकर डीआरएम को लेटर लिख दिया गया है। इसके बाद विशाल सिंह शेखावत से पूछताछ की जाएगी। जानकारों की माने तो डीआरएम कार्यालय से टीटी विशाल सिंह शेखावत को सस्पेंड कर दिया गया है।

दिल्ली में जर्मन एंबेसी को भी घटना की जानकारी दे दी है। युवती ने खुद के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर अपने परिजनों और जर्मनी एंबेसी को भी अवगत करा दिया है। जर्मनी एंबेसी से भी एक लेटर जल्द ही पुलिस को मिलेगा।

जयपुर में पहले भी सामने आ चुका मामला

जयपुर में इस साल जनवरी में भी विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आयुर्वेदिक मसाज करने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। सिंधी कैंप थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को पकड़ लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments