चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में Redmi 11 Prime 5G के दाम कम कर दिए हैं। ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में आता है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के प्राइस 1 हजार रुपए कम किए गए हैं। इससे यह 5G फोन अब 12,999 रुपए की कीमत पर मिलेगा। फोन को इस साल सितंबर में 13,999 रुपए के प्राइस पर लॉन्च किया गया था।
वहीं 15,999 रुपए में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मिलने वाले मॉडल की कीमत घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। कंपनी ने हैंडसेट में तीन कलर ऑप्शन दिए हैं, इनमें मेडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक शामिल हैं। कस्टमर इस 5G स्मार्टफोन को शाओमी की आधिकारिक वैबसाइट Mi.com और Amazon की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
क्रेडिट कार पर 1000 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
Mi.com पर कस्टमर को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसी तरह HDFC बैंक के कस्टमर 750 रुपए के इंस्टैंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।
Redmi 11 Prime 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले : यह हैंडसेट 6.58-इंच के फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 2408 x1080 पिक्सल है। स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 90Hz है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें थ्री लेयर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
प्रोसेसर और OS: इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के साथ
कैमरा: फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां 50 मैगापिक्सल (MP) का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 30 फ्रेम/सेकंड पर वीडियो रिकॉर्ड करता है।
बैटरी और चार्जर: रेडमी 11 प्राइम 5G में 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैट्ररी और 22.5 वॉट का टाइप सी चार्जर दिया गया है।
मैमोरी : फोन में 64GB और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसे बढ़ाकर 512 GB किया जा सकता है।
सिक्योरिटी : प्रोटेक्शन के लिए साइड फिंगर सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
कनेक्टीविटी : कनेक्टीविटी फीचर के लिए फोन में 5G सपोर्ट ड्यूल सिम+ माइक्रो एसडी कार्ड, 3.5MM का हैडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.1 और वाई-फाई अवेलेबल है।
सेंसर: प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और IR ब्लास्टर सेंसर्स अवेलेबल है।





